होली मिलन कार्यक्रम में जुटे सभी धर्मों के लोग- खेली फूलों की होली

होली मिलन कार्यक्रम में जुटे सभी धर्मों के लोग- खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर। रंगो के त्यौहार होली के पर्व से पहले सेक्युलर फ्रंट मुजफ्फरनगर द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के व्यक्ति, राजनीतिक दलों एवं समाजसेवी एक मंच पर इकट्ठे हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाकर होली भी खेली।


गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के सामाजिक संगठन सेक्युलर फ्रंट द्वारा सद्भावना मंच के नाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शहर के ग्रीन एप्पल होटल में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर, प्रमुख उद्योगपति कुशपुरी, पंकज जैन (गांधी टेंट हाऊस), जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष वसी अहमद अंसारी, सपा नेता राकेश शर्मा, पैगाम ए इंसानियत के सदर आसिफ राही, सपा नेता सलीम मलिक , सरदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने अपने संबोधन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करने पर बधाई देते हुए कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इससे आपस में भाईचारा एवं सद्भाव देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम का आयोजन फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर इसरार सलीम ने किया।

इस कार्यक्रम में दिलशाद पहलवान, एमए अल्वी, मुर्शिद खान, शावेज राव, शमीम कस्सार, अशोक बाठला,डॉ नजमुल हसन,बोहरन लाल,शाहनवाज मलिक,कमल मित्तल,राजीव शर्मा,डॉ नूरहसन सलमानी,हरेंद्रसिंह, रेश पाल सिंह,इरफान अब्बासी, पंडित सुशील शर्मा अशोक बाटला, सफीक थानवी, दीपक गम्भीर, विपल्व जैन, पंकज जैन, नंदकिशोर शर्मा, सैयद नसीर काजमी एडवोके, महबूब आलम एडवोकेट, पवन बंसल, मास्टर अल्ताफ मसल, दीपक गंभीर, राजीव गर्ग एंव सुनील तायल आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top