पवन सिंह और पायल देव के गाना से लगा करंट - हुआ रिलीज

पवन सिंह और पायल देव  के गाना से लगा  करंट - हुआ  रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह और बॉलीवुड पार्श्वगायिका-संगीतकार पायल देव का गाना 'करंट' रिलीज हो गया है।

पवन सिंह का नया गाना 'करंट' रिलीज होने के साथ ही वारयल हो गया है। इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह, पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना 'करंट' महज 20 घंटे में 4 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब की टॉप 5 ट्रेंडिंग में पवन का यह गाना फिलहाल चौथे नम्बर पर है और यह लगातार ऊपर की बढ़ रहा है। इस गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नज़र आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करंट गाने के लिरिक्स को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में दक्षिण भारत की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नज़र आई हैं, जिसके साथ पवन की केमेस्ट्री खूब जंच रही है। इस गाने को आदित्य देव ने प्रोड्यूस किया है।

epmty
epmty
Top