पठान का जलवा कायम- गांधी गोडसे को ढूंढे से नहीं मिल रहे दर्शक

पठान का जलवा कायम- गांधी गोडसे को ढूंढे से नहीं मिल रहे दर्शक

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार संतोषी की बहुचर्चित फिल्म गांधी गौडसे एक युद्ध को ढूंढने से भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं। पहले दिन से ही लुंज पुंज हालातों में चल रही इस फिल्म की स्थिति अभी तक भी नहीं सुधर पाई है। उधर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म पठान अपना जलवा कायम रखे हुए हैं‌।

रिलीज से पहले चौतरफा चर्चाएं बटोर रही राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध अब रिलीज के बाद दर्शकों को रास नहीं आ रही है। कमाई के मामले में पहले दिन से ही पीछे चल रही फिल्म अभी तक भी दम नहीं पकड़ पाई है‌

उधर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी फिल्म पठान को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और इसका अभी तक भी जलवा कायम है।

बीते दिन यानी मंगलवार को पठान ने 21 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। उधर राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गौडसे एक युद्ध को ढूंढने से भी दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं और यह पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। रिलीज के पहले ही विवादों में आई फिल्म से राजकुमार संतोषी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन अभी तक भी इसे रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया है। फिल्म ने सोमवार को केवल 1500000 रुपए कमाए थे, मंगलवार को भी यह फिल्म 1500000 रुपए पर ही अटकी रही है‌ अभी तक यह फिल्म 2 करोड़ 11 लाख रुपए ही इकट्ठे कर पाई है।

epmty
epmty
Top