पैरोल हुई खत्म- गुरमीत राम रहीम पहुंचा सुनारिया जेल

पैरोल हुई खत्म- गुरमीत राम रहीम पहुंचा सुनारिया जेल

बागपत। पैरोल पर बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरने के लिए आए गुरमीत राम रहीम अवधि खत्म होते ही सुनारिया जेल पहुंच गए हैं। पुलिस के भारी तामझाम के बीच गुरमीत राम रहीम को वापस रोहतक की सुनारिया जेल में लाया गया है।

शुक्रवार को जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पिछले 40 दिनों से ठहरे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि आज शुक्रवार को जब समाप्त हो गई तो डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वापस रोहतक की सुनारिया जेल में ले जाया गया है।

गुरमीत राम रहीम पिछले महीने की 15 अक्टूबर से बरनावा गांव के जंगल में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल के बाद से ठहरा हुआ था। गुरमीत राम रहीम ने इस बार आश्रम में रहकर दीपावली और डेरा संस्थापक का जन्म दिवस मनाया था। रोहतक की सुनारिया जेल जाने से पहले गुरमीत राम रहीम ने अपनेे एक भजन की लांचिंग भी की है।

epmty
epmty
Top