पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी-पी शराब- 4 की मौत

पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी-पी शराब- 4 की मौत

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो लोगों को प्रयागराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजापुर इलाके के खोपा गांव में कल पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद गांव की समान्य सीट आने की खुशी में कुछ लोगो ने देशी शराब का सेवन का किया था। उन्होंने बताया कि शराब के सेवन के बाद रात 50 वर्षीय सीताराम की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा पांच लोगों की हालत गंभीर हाेने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया था। जहां 40 वर्षीय मुन्ना सिंह की मृत्यु हो गई जबकि चार लोगों को प्रयागराज के रेफर कर दिया गया था, रास्ते में 25 वर्षीय सत्यम सिंह और 25 वर्षीय दुर्गविजय सिंह की मौत हो गई है। दो लोगों का प्रयागराज इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चित्रकूट धाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक सतनारायण और मंडलायुक्त डी पी सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। उन्होंने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

वार्ता

















epmty
epmty
Top