पाकिस्तान ने उरी में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने उरी में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

बारामूला। पाकिस्तानी सैनिक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एक बार फिर उन्होंने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार तड़के गोलीबारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक इलाकों में और नानक चौकी को निशाना बनाते हुए तड़के एक बजे मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गाेलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।

गोलीबारी के कारण कमालकोट गांव और उससे लगे क्षेत्रों के नागरिक दहशत में आ गये । उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है ताकि पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी के समय वे शरण ले सकें।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान भारतीय क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। सीमा पार हुए नुकसान के बारे में फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

वर्षवारी की वजह से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मार्ग बंद हैं। अब आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठ की कोशिश में है। घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए भारतीय सेना पहले से ही हाई अर्लट पर है।

वार्ता

epmty
epmty
Top