सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल

सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल

गिरिडीह। झारखंड में गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर रात पुलिस गश्त कर रही थी तभी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 114 ए पर राताडीह के निकट रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अवर निरीक्षक विनय हांसदा की मौत हो गयी, जबकि पुलिस वाहन पर सवार आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार एवं चालक संजय कुमार घायल हो गये। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से सड़क के किनारे सो रही एक महिला समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

सूत्रों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top