गांजे की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गांजे की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के नरहटी गांव में गांजे की खेती करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस बल नरहटी गांव पहुंचा। जहाँ एक खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने खेत से गांजे के पांच सौ से अधिक पेड़ो को उखाड़ कर नष्ट कराया। इस मामले में खेत मालिक रामबालक केवट को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

epmty
epmty
Top