ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, छह घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, छह घायल

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के कोठा कुर्सी के कुछ परिवार अपनी समस्याओं को लेकर कल क्षेत्रीय विधायक से मिलने गए थे। लौटते समय बिछोली जोड़ पर उनकी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सुवालाल बरेला की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो। इसमें से दो की हालत गंभीर बताया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top