ई रिक्शा दुर्घटना में एक की मौत,12 से अधिक हुए घायल- मचा कोहराम

ई रिक्शा दुर्घटना में एक की मौत,12 से अधिक हुए घायल- मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया जिसमे एक बच्चे की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के पीड़ित सभी लोग किसी समारोह से खाना बना कर एक ई रिक्शा से अपने घर आ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जगदीशपुर ले गई। जहां चिकित्सकों प्राथमिक इलाज कर चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

सेमरौता गांव से ई-रिक्शा से लगभग 14 लोग किसी समारोह में भोजन बना कर वापस आ रहे थे। रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र के मगरौरा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें रंजीत14 वर्ष की मौत हो गई। वही लगभग 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चार लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अन्य लोगों को इलाज कर उन्हें घर भेज दिया।

घायलों में हारेंन्द कुमार,इंद्रेश कुमार,सत्यम पाल,स्याम जी, रंजीत मृतक, गायत्री पुत्री श्रीराम, सावित्री पुत्री श्रीराम,सिताऊ, अंतिमा पुत्री रामकुमार, कोमल पुत्री सहबू ,दीपा पुत्री श्रीराम, सोनी दुबे ठेकेदार दो अन्य साथी शामिल हैं। वहीं ज्ञान मती,रमेश,रामावती दीपा,को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष कमरौली अविनेश कुमार ने बताया की घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया गया था। एक लड़के की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

epmty
epmty
Top