तेल कंपनियां हुई मेहरबान- गैस सिलेंडर पर कम किये इतनी दाम

तेल कंपनियां हुई मेहरबान- गैस सिलेंडर पर कम किये इतनी दाम

लखनऊ। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों द्वारा राहत दी गई है। गैस सिलेंडरों की दरों की समीक्षा के दौरान कमर्शियल उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 57 रुपए 50 पैसे की कमी की गई है।

बृहस्पतिवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने का ऐलान किया गया है। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की दामों की समीक्षा के दौरान कमर्शियल उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 57 रुपए 50 पैसे की कमी करने का ऐलान किया है।

अभी तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1946 रुपए 50 पैसे थी। बृहस्पतिवार से लागू की गई नई दरें अब 1889 रुपए हो गई है, जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट आदि में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ऊंट के मुंह में जीरे की तरह थोड़ी राहत मिली है। कंपोजिट 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर की दरें 50 पैसे बढ़ाई गई है।

epmty
epmty
Top