आपत्तिजनक पोस्ट- अंडरवियर में ही भाजपा नेता को उठा ले गई पुलिस

आपत्तिजनक पोस्ट- अंडरवियर में ही भाजपा नेता को उठा ले गई पुलिस

कानपुर देहात। आपत्तिजनक पोस्ट के मामले को लेकर दबिश देने के लिए पहुंची पुलिस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को अंडरवियर में ही उठाकर थाने ले गई। जैसे ही घर वालों ने कपड़े देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता को रोकना चाहा तो एक पुलिस कर्मी ने उसके नाबालिग बेटे पर थप्पड़ बरसा दिए। यह पूरी घटना भाजपा कार्यकर्ता के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कानपुर देहात के आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता विजय मिश्रा के खिलाफ इसी महीने की 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने का मुकदमा थाने में दर्ज किया गया था। इसी के आधार पर पुलिस बीती रात भाजपा नेता विजय के घर पर दबिश देने के लिए पहुंची।


पुलिस ने सोते हुए भाजपा नेता को उठाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भाजपा नेता को अंडरवियर में ही उठाकर थाने ले गई। इस दौरान आरोप है कि पुलिस द्वारा उसके घर में तोड़फोड़ भी की गई। जैसे ही पुलिस अंडरवियर में भाजपा नेता को थाने ले जाने लगी तो घर वालों ने कपड़े देने के लिए जब उसे रोकना चाहा तो एक पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता के नाबालिग बेटे पर थप्पड़ बरसा दिए।

आरोप है कि इस दौरान पुलिस द्वारा भाजपा नेता की बुजुर्ग मां को भी धक्का दिया गया और पुलिस गाली देते हुए भाजपा नेता को अपने साथ ले गई। भाजपा के राज में पार्टी कार्यकर्ता के साथ की गई इस बदसलूकी पर अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया है।

epmty
epmty
Top