पैगंबर विवाद के बाद अंडरग्राउंड हुई नूपुर शर्मा अब फिर हुई प्रकट

पैगंबर विवाद के बाद अंडरग्राउंड हुई नूपुर शर्मा अब फिर हुई प्रकट

नई दिल्ली। पैगंबर विवाद के बाद से अंडरग्राउंड चल रही भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता अब एक बार फिर से बाहर प्रकट हुई दिखाई दी है। दॉ वैक्सीन वार को प्रमोट करने के लिए आयोजित किए गए इवेंट में शामिल हुई नूपुर शर्मा ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

सोमवार को पिछले तकरीबन 1 साल से अंडरग्राउंड चल रही भारतीय जनता पार्टी की नेता रही नूपुर शर्मा एक बार फिर से धरती पर प्रकट हुई दिखाई दी है। 1 साल से भी अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रही नूपुर शर्मा फिल्म द वैक्सीन वार को प्रमोट करने के लिए आयोजित किए गए इवेंट में शामिल हुई दिखाई दी है।

पिछले साल के जून महीने के बाद से सोशल मीडिया से भी गायब चल रही नूपुर शर्मा ने इवेंट में पहुंचकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल टीवी पर आयोजित किए गए एक डिबेट शो के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ भारत समेत दुनिया के कई इस्लामी देशों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। जान से मारने की धमकियां दिये जाने के बाद नूपुर शर्मा भूमिगत हो गई थी।

epmty
epmty
Top