अब विकिपीडिया ने खोली अडानी की पोल- डूबे 40000 करोड़

अब विकिपीडिया ने खोली अडानी की पोल- डूबे 40000 करोड़

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की मुसीबतें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से बुरी तरह हिचकोले ले रहे अदानी ग्रुप के निवेशकों के बीच विकिपीडिया के खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है।

इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया द्वारा अडानी ग्रुप पर बोले गए हमले में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसका परिणाम यह रहा है कि बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तकरीबन 12 फ़ीसदी तक की भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली है।

अरबपति गौतम अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर बिकवाली के दबाव में आ गए हैं। ज्यादातर में लोअर सर्किट लग गया है।

अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 40000 करोड़ रुपए के घाटे में चला गया है। इसी के साथ दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में और लुढ़क कर गौतम अदानी अब 27 वीं पायदान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति अब घटकर 46.1 अरब डालर रह गई है।

epmty
epmty
Top