अब इस छावनी क्षेत्र का नाम बदलने की तैयारी- मांगे प्रस्ताव

अब इस छावनी क्षेत्र का नाम बदलने की तैयारी- मांगे प्रस्ताव

देहरादून। रक्षा मंत्रालय की ओर से मांगे गए प्रस्ताव के तहत काले बादलों से गिरे पहाड़ी इलाके के सैन्य छावनी क्षेत्र लैंसडोन का नाम बदलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा सब एरिया उत्तराखंड से छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों और उप नगरों के नाम बदलने के प्रस्ताव मांगे गए हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड में 132 साल पुराने लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय के आर्मी हेडक्वार्टर के सब एरिया उत्तराखंड से ब्रिटिश काल के दौरान छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों एवं उप नगरों के रखे गए नामों को बदलने के प्रस्ताव मांगे हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्रिटिश काल के समय रखे गए नामों के स्थान पर क्या नए नाम रखे जा सकते हैं इस बाबत भी सुझाव देने को कहा गया है। अब इसी के अंतर्गत लैंसडौन छावनी की ओर से इसका नाम कालौ का डांडा रखने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पहले इसे कालौ का डांडा के नाम से ही पुकारा जाता था। स्थानीय लोग लेंसडौन का नाम यही रखे जाने की मांग वर्षाे से करते आ रहे हैं।

epmty
epmty
Top