स्क्रीन पर टच किए बगैर ही चलेंगे अब मोबाइल फोन- भारत ने किया विकास
नई दिल्ली। दुनिया भर में अपने पांव जमा चुकी कोविड-19 संक्रमण की महामारी की शुरुआत के बाद से ही इससे छुटकारा पाने के लिए नई तकनीकों की जरूरत महसूस की जा रही है। जिसके चलते नए अविष्कार कर कोरोना महामारी को फैलने में सहायक बनने वाली चीजों के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जैसे टच स्क्रीन डिवाइस से भी वायरस फैल सकता है। इसी समस्या को मद्देनजर रखते हुए भारत के वैज्ञानिकों ने एक टच फ्री टच स्क्रीन का विकास किया है। इसकी मदद से 9 सेंटीमीटर की दूरी से ही कोई भी डिजिटल स्क्रीन का संचालन किया जा सकेगा। दरअसल बेंगलुरु के वैज्ञानिकों की ओर से एक टच फ्री टच स्क्रीन का निर्माण किया गया है जो एक प्रकार का सेंसर है। इसे टचलेस टच सेंसर के नाम से जाना जाता है। अब भारत में सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंस एवं जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड एंड साइंटिफिक रिसर्च के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से टचलैस टच सेंसर विकसित किया है। एक खास प्रिंटिंग तकनीक के जरिए इसे तैयार किया गया है।
इस सेंसर की खासियत यह है कि इसकी मदद से 9 सेंटीमीटर की दूरी पर कोई भी डिजिटल स्क्रीन इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।