लोकतंत्र की रक्षा करने वालों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मनोज सिन्हा

लोकतंत्र की रक्षा करने वालों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मनोज सिन्हा
  • whatsapp
  • Telegram

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने वालों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज खाग प्रखंड के बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह के परिजनों से यहां स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान यह बात कही। बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह की पिछले माह बडगाम जिला स्थित उनके पैतृक गांव में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खाग प्रखंड के बीडीसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात के दौरान घटना पर दुख एवं उनके साथ एकजुटता जतायी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में लोकतंत्र की प्रहरियों पर इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से उचित एजेंसियों के जरिये निपटा जाएगा।

उन्होंने स्वर्गीय सिंह के परिजनों को सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और जम्मू-कश्मीर में जीवन को सामान्य बनाने के सरकार के संकल्प को फिर से दोहराया।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top