बिहार बसपा के अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल

बिहार बसपा के अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल
  • whatsapp
  • Telegram

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन करने के बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

राजद और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में यहां भरत बिंद ने बसपा छोड़कर राजद में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद भरत बिंद को राजद की सदस्यता दिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा के राजद नीत महागठबंधन से अलग होने के बाद रालोसपा के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने अपना नाता तोड़ लिया था। भरत बिंद का राजद में शामिल होना उपेंद्र कुशवाहा के साथ ही बसपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बसपा से गठबंधन करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वहीं, बसपा ने कुशवाहा को अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top