सीएम योगी ने संभल, फतेहपुर व अयोध्या की दुघर्टना पर शोक जताया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद संभल मे हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोगों, फतेहपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों सहित अयोध्या में तालाब में डूबने से हुई 03 बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सम्भल व फतेहपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मरे 15 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सम्बन्धित जिला प्रशासन से घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहने का आदेश दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अयोध्या में एक तालाब में डूबने से हुई 3 बच्चो की मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
Next Story
epmty
epmty