नगर निगम लखनऊ में आवारा पशुओं चारे हेतु 02 करोड़ 46 लाख रूपये अवमुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 'कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशुआश्रय योजना' के अन्तर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम्स में रखे गये आवारा एवं बेसहारा पशुओं के भूसे-चारे आदि की व्यवस्था किये जाने हेतु 04 करोड़ 92 लाख 70 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति नगर निगम लखनऊ के संचालित कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम्स में रखे गये 13868 आवारा एवं बेसहारा पशुओं के लिए 30 रू0 प्रति पशु प्रतिदिन की दर से चार माह के लिए दी गयी है। इस स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 50 प्रतिशत की धनराशि के रूप में 02 करोड़ 46 लाख 35 हजार रूपये अवमुक्त कर दी गई है।
इस सम्बन्ध में नगर विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गए हैं।
Next Story
epmty
epmty