आपदाओं में बचाव हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 3.75 करोड़ रूपये मंजूर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सम्भावित बाढ़ एवं सूखा के दृष्टिगत आपदाओं से बचाव व राहत पहुंचाने हेतु जनपद स्तर पर आवश्यक खोज बचाव, इवेक्युएशन उपकरण, संचार उपकरण आदि की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से किये जाने हेतु 03 करोड़ 75 लाख रूपये की धनराशि मंजूर की है।
यह जानकारी राजस्व एवं राहत आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार प्रत्येक जनपद के लिए 05-05 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
Next Story
epmty
epmty