रातों रात सामान समेटकर पाक से भारत पहुंची न्यूजीलैंड टीम- नहीं किया...

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा खत्म करने के बाद 1 दिन का भी इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा। रातों-रात अपना सामान समेटकर न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से भारत पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का भारतीय सरजमीं पर आगमन हो गया है। पाकिस्तान का दौरा खत्म करने के बाद 1 दिन का भी इंतजार नहीं कर सकी न्यूजीलैंड की टीम रातों-रात अपना सामान समेटकर भारत पहुंच गई है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार 13 जनवरी को खेला गया था।

इस मुकाबले को जीतने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपना साजो सामान समेटकर भारत के लिए उड़ान भर ली। खिलाड़ियों ने आराम के लिए 1 दिन का भी समय पाकिस्तान में खराब करना मुनासिब नहीं समझा और पूरी की पूरी टीम कराची से सीधे हैदराबाद पहुंच गई।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में भारत में खेली जानी है।रातों रात सामान समेटकर पाक से भारत पहुंची न्यूजीलैंड टीम- नहीं किया इंतजार

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा खत्म करने के बाद 1 दिन का भी इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा। रातों-रात अपना सामान समेटकर न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से भारत पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का भारतीय सरजमीं पर आगमन हो गया है। पाकिस्तान का दौरा खत्म करने के बाद 1 दिन का भी इंतजार नहीं कर सकी न्यूजीलैंड की टीम रातों-रात अपना सामान समेटकर भारत पहुंच गई है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार 13 जनवरी को खेला गया था।

इस मुकाबले को जीतने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपना साजो सामान समेटकर भारत के लिए उड़ान भर ली। खिलाड़ियों ने आराम के लिए 1 दिन का भी समय पाकिस्तान में खराब करना मुनासिब नहीं समझा और पूरी की पूरी टीम कराची से सीधे हैदराबाद पहुंच गई।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में भारत में खेली जानी है।

epmty
epmty
Top