सपा छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- इन्हें मिली जिम्मेदारी

सपा छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- इन्हें मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने संगठन के दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करने के साथ-साथ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारी के नामों का ऐलान कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।


बुधवार को सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान ने संगठन के दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान करते हुए सुखजिंदर सिंह को पंजाब एवं प्रियम द्विवेदी को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करते हुए रविंद्र कुशवाहा उन्नाव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा के के यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने के अलावा गाजियाबाद के आंसू अब्बासी, चंदौली के अवनीश यादव, बांदा के प्रमोद गुप्ता, चुनार मिर्जापुर के विक्की यादव, जालौन के प्रवीण दीक्षित, कानपुर नगर के नसीम गाजी, लखनऊ के अनुज यादव अनु, अगोड़ा लखनऊ के विशाल यादव, लखनऊ के मोहम्मद नूर आलम, लखनऊ के सुजीत यादव, बहराइच के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला बांदा के बिलाल अहमद फारूकी, जौनपुर के राजीव यादव, लखनऊ के शिवराज यादव, वाराणसी के अरशद राईन, चंदौली के राज सिंह, बलिया के राकेश यादव, बहराइच के ललित मिश्रा, आगरा विश्वविद्यालय के मुकुल यादव, रायबरेली के विनोद कुमार, बाराबंकी के राजेश शुक्ला तथा लखनऊ के देवेंद्र सिंह जीतू पार्षद को सचिव नियुक्त किया है।


गाजीपुर के मनीष यादव, कानपुर नगर के सौरभ सिंह चौहान, बबेरू बांदा के सोनू यादव उर्फ रितेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top