इंडिया भारत विवाद के बीच बदला अक्षय कुमार की फिल्म का नाम

इंडिया भारत विवाद के बीच बदला अक्षय कुमार की फिल्म का नाम

नई दिल्ली। देश के नाम को लेकर देश भर में हो रही भारी गहमागहमी के बीच अक्षय कुमार को भी अब अपनी फिल्म का नाम बदलना पड़ गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के स्थान पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने के बाद से शुरू हुई गहमागहमी के बीच अक्षय कुमार की फिल्म का नाम रानीगंज द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू से बदलकर रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू रखा गया है।


वैसे बीते दिनों से इस बात की चर्चा है कि इंडिया को आधिकारिक तौर पर भारत के नाम पर जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू फिल्म का टीजर रिलीज किया जा रहा है।अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक मोशन पिक्चर्स भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 1989 की बात है कि एक आदमी ने वह कर दिखाया जो लगभग पूरी तरह से असंभव था। भारत के सच्चे हीरो की कहानी देखिए मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को अपने नजदीकी सिनेमा घरों में।

epmty
epmty
Top