बीमारी के दौरान अस्पताल में लड़े नैन- 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

बीमारी के दौरान अस्पताल में लड़े नैन- 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

देवरिया। अचानक खराब हुई तबीयत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला के वहां एक युवक से नैन लड़ गए। जैसे ही पिता उसके लिए पपीता लेने गया, वैसे ही सुनहरी मौका पाकर चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पिता ने खोजबीन में विफल रहने पर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला मेडिकल कॉलेज में रहकर साफ सफाई का काम करती थी। दो दिन पहले अचानक से महिला बीमार हो गई थी।

इस दौरान पिता ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान महिला के अस्पताल में घूमने वाले एक व्यक्ति के साथ नैन-मटक्का हो गया।

महिला ने अपने पिता को पपीता लाने के लिए भेजा, जैसे ही पपीता लेने के लिए पिता मेडिकल कॉलेज से बाहर गया, वैसे ही चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।


पपीता लेकर लौटकर आए पिता को जब बेड पर अपनी बेटी नहीं मिली तो वह बुरी तरह से हतप्रभ रह गया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि फरार हुई महिला के चारों बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। महिला का पति 2 साल से विदेश में रहकर परिवार के लिए मेहनत मजदूरी कर रहा है। इस बीच प्रेमी के साथ फरार हुई चार बच्चों की मां महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर उल्टे विदेश गए पति पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

epmty
epmty
Top