हॉट सीट कैराना में सपा के नाहिद हसन आगे

हॉट सीट कैराना में सपा के नाहिद हसन आगे

शामली । पलायन मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी हॉट सीट मानी जा रही शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी गठबंधन के नाहिद हसन भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह से दूसरे राउंड की गिनती के बाद आगे चल रहे हैं।

दूसरे राउंड में नाहिद हसन को 4931 तो मृगांका को 4349 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की गिनती के बाद नाहिद हसन को अब तक 10358 वोट तो मृगांका सिंह को 7825 वोट मिले हैं। दो राउंड की गिनती के बाद सपा गठबंधन के नाहिद हसन 2533 वोटों से आगे चल रहे हैं।

epmty
epmty
Top