मुसलमानों ने निकाली तिरंगा यात्रा- महिलाएं भी हुई शामिल- POK को..

मुसलमानों ने निकाली तिरंगा यात्रा- महिलाएं भी हुई शामिल- POK को..

कानपुर। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तत्वाधान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सैकड़ो मुसलमानों ने शामिल होकर कश्मीर के पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उसे देश में शामिल किए जाने की डिमांड उठाई।

मंगलवार को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तत्वाधान में सैकड़ो मुसलमानों ने सड़क पर उतरते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे मुसलमानों में अनेक महिलाएं भी शामिल थी।

शहर के सुजातगंज इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सैकड़ों मुसलमान हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे और उन्होंने पाकिस्तान एवं चीन के कब्जे में फंसे पीओके को मुक्त कराकर भारत में शामिल किए जाने की डिमांड उठाई।

उन्होंने कहा कि उनकी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा है, इसके राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल भी आज कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल ने कहा कि पाकिस्तान के पीओके में रह रहे लोग भी यही चाहते हैं कि वह भारत का हिस्सा कल की बजाय आज ही बन जाए। इसलिए भारत सरकार से तिरंगा यात्रा निकालकर यह डिमांड की जा रही है कि पीओके को मुक्त कराकर उसे भारत का हिस्सा बनाया जाए।

epmty
epmty
Top