सब्जी विक्रेता महिला की हत्या

सब्जी विक्रेता महिला की हत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव शहर के रामेश्वर कॉलोनी के तुलजामाता नगर क्षेत्र में आज एक सब्जी विक्रेता महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

एमआईडीसी पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान वंदना गोरख पाटिल (42) निवासी तुलजामाता नगर, रामेश्वर कॉलोनी के रूप में हुई है। वंदना पाटिल सब्जियों को बेचकर गुजारा करती थी और किराए के मकान में रहती थी। उनके बेटे दीपक गोरख पाटिल पत्नी के साथ काम के सिलसिले में लातूर में रहते हैं।

वंदना पाटिल इस घर में अकेली रहती थी, उसके घर का दरवाजा आज सुबह नौ बजे तक बंद था, इसलिए बगल में रहने वाली एक महिला को शक हुआ। उसने दरवाजा को धक्का दिया तो देखा कि वंदना पाटिल की मौत हो गई है।

उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

घटना की सूचना एमआईडीसी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद एमआईडीसी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार महिला को सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली और सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।





वार्ता

epmty
epmty
Top