आयुष सिन्हा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो: टिकैत

आयुष सिन्हा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो: टिकैत

सिरसा। सयुंक्त किसान मोर्चा के नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज मांग की कि करनाल में शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

प्रवक्ता राकेश टिकैत यहां 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित किसान महापंचायत का न्यौता देने आये थे। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते, किसान दिल्ली बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने कहा कि अब तक शहीद हुए 650 किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।


वार्ता

epmty
epmty
Top