मुंबई होर्डिंग हादसा- फिर मिले दो लोगों के शव- अब तक 16 लोगों की मौत

मुंबई होर्डिंग हादसा- फिर मिले दो लोगों के शव- अब तक 16 लोगों की मौत

मुंबई। लोगों को उड़ाकर ले जाने की रफ्तार से आई धुल भरी तेज आंधी की वजह से हुए होर्डिंग हादसे में मरने वालों की लाश मिलने का सिलसिला अभी तक जारी है। होर्डिंग के नीचे दो लोगों के और शव मिलने से इस हादसे में मरने वालों की संख्या एक दर्जन से भी ज्यादा पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए होर्डिंग गिरने और उसके मलबे में लोगों के दबने के हादसे में दो और लोगों के शव होर्डिंग के मलबे के नीचे देखे गए हैं। हालांकि दोनों शव अभी तक मलबे के नीचे से निकाले नहीं जा सके हैं। आज दिखाई दिए दो लोगों के शवों के साथ इस होर्डिंग हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार 13 मई को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आई धूल भरी तेज आंधी के दौरान घाटकोपर इलाके में तकरीबन 100 फुट की ऊंचाई पर लगा ढाई सौ टन वजन का लोहे का होर्डिंग टूटने के बाद एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा था। जिसकी चपेट में आकर कुछ गाड़ियां, टू व्हीलर और पैदल यात्री दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अभी तक होर्डिंग का मलबा हटाने का काम जारी है।

epmty
epmty
Top