मुंबई के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

मुंबई के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर उनकी टीम के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई टीम का इस सत्र का धीमे ओवर रेट का यह पहला अपराध है इसलिए टीम के कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। मुंबई की टीम यह मुकाबला छह विकेट से हार गयी थी।

वार्ता




epmty
epmty
Top