एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

औरंगाबाद। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों पर रिपोर्ट सौंपने के उच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकार द्वारा तीन सदस्यीय समिति गठित करने के बाद भी हड़ताली एमएसआरटीसी कर्मचारी संघों और राज्य सरकार के बीच बुधवार को भी गतिरोध जारी रहा।

त्योहारी सीजन के बीच हड़ताल से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

इस बीच, राज्य सरकार ने बस सेवाओं में व्यवधान के कारण निजी बसों, स्कूल बसों के साथ-साथ कंपनियों के स्वामित्व वाली बसों और मालवाहक वाहनों को यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी है।

औरंगाबाद जिले के सभी डिपो कर्मचारी आज लगातार चौथे दिन हड़ताल पर हैं। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

इस बीच, निगम अब तक राज्य भर के 46 डिपो के 350 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है।

राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने श्रमिकों से ड्यूटी पर आने की अपील की है।


वार्ता

epmty
epmty
Top