लोकसभा अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ, राँची आने का दिया निमंत्रण

लोकसभा अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ, राँची आने का दिया निमंत्रण

रांची झारखंड से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में शुक्रवार को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सांसद संजय सेठ ने उन्हें प्रगति 2020-21 की प्रति सौंपी और उन्हें रांची आने का निमंत्रण दिया। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने बताया कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष का सभी सदस्यों को बहुत ही स्नेह मिलता है। एक अभिभावक के रूप में उन्होंने लोकसभा के हर सदस्य को स्नेह और मार्गदर्शन दिया।

संजय सेठ ने कहा कि मेरे सांसद बनने के बाद से ही मुझे लगातार ओम बिरला का मार्गदर्शन मिला, यह मेरा सौभाग्य है। आज उनसे मुलाकात कर लोकसभा में चले मॉनसून सत्र की चर्चा किया। उन्हें रांची आने का आमंत्रण दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top