दो बच्चों की मां का 20 साल के युवक से प्यार- पति को छोड़ प्रेमी के...

दो बच्चों की मां का 20 साल के युवक से प्यार- पति को छोड़ प्रेमी के...

अमरोहा। 37 वर्षीय दो बच्चों की मां का 20 साल के युवक पर दिल आ गया। जिसके चलते प्रेम प्यार के चक्कर में पड़ी महिला बीते दिनों अपने प्रेमी के साथ चली गई। बीवी को घर से गायब हुआ देखकर थाने पहुंचे पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला को पुलिस ने बीते दिन की शाम बरामद कर लिया। थाने पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया और पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड गई।

जनपद अमरोहा के बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 37 वर्षीय दो बच्चों की मां की जान पहचान इलाके में रहने वाले एक युवक से हो गई। युवक से हुई मित्रता धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए।

बताया जा रहा है कि 11 मार्च को युवक के प्यार में पड़ी महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। काफी तलाशने पर भी जब महिला का कोई पता नहीं चला तो निराश हुए पति ने 15 मार्च को थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की देर शाम दौड़ धूप कर रही पुलिस में महिला को बरामद कर लिया और थाने ले आई। पत्नी के मिलने की जानकारी प्राप्त होने के बाद पति और उसके बच्चे भी थाने पहुंच गए।

लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड गई, जबकि महिला के बच्चे उनकी मां को लेकर गए युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते रहे। काफी देर तक हंगामा होता रहा और मौके पर तमाशबीन लोगों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन का कहना है कि महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया है। अदालत में महिला के बयानों के बाद अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top