मंदिर से लौट रही महिला पर बंदरों का अटैक- नगर निगम के खिलाफ हंगामा

मंदिर से लौट रही महिला पर बंदरों का अटैक- नगर निगम के खिलाफ हंगामा

मेरठ। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वापस घर लौट रही महिला पर बंदरों के झुंड ने अटैक कर दिया। बंदरों के चंगुल में फंसी महिला की चीख पुकार को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने लाठी डंडों की सहायता से बंदरों को खदेडकर महिला को उनके चंगुल से निकाला। स्थानीय लोगों ने महिला पर हुए हमले के बाद बंदरों की फौज को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया है।

शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में रहने वाली शीला बंसल रोजाना की तरह घर के नजदीक स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जिस समय घर लौट रही थी।

उसी समय रास्ते में मिले बंदरों के झुंड ने शीला के ऊपर हमला बोल दिया। बंदरों की भारी भरकम फौज को देखकर शीला बुरी तरह से घबरा गई और वह मदद के लिए शोर मचाने लगी।

महिला की चीख पुकार को सुनकर स्थानीय लोग लाठी डंडे लेकर मौके की तरफ दौड़े, लेकिन उस समय तक बंदरों ने महिला के पर को नोंच लिया था। जिससे वह बुरी तरह से लहू लुहान हो गई थी। लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बंदरों के झुंड को भगाकर शीला को उनके चंगुल से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शीला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाते हुए चिकित्सकों द्वारा अन्य ट्रीटमेंट दिया गया। महिला पर हुए बंदरों के हमले के बाद स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम की कार्य प्रणाली को लेकर जमकर हंगामा किया गया।

epmty
epmty
Top