मोबाइल चार्जर ने आग के गोले में तब्दील किया घर- दंपति समेत 6 झुलसे

मोबाइल चार्जर ने आग के गोले में तब्दील किया घर- दंपति समेत 6 झुलसे

मेरठ। चार्जिंग के लिए लगाए गए मोबाइल के चार्जर में ब्लास्ट होने से मजदूर का मकान आग का गोला बन गया। अचानक घर में लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। बैड पर पड़े गददे से घर में लगी आग को बुझाने के चक्कर में दंपति समेत चार बच्चे झुलस गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाते हुए घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में पप्पू के मकान में किराए पर रहने वाले दिहाड़ी मजदूर जॉनी की पत्नी बबीता रसोई में होली के मौके पर पकवान बना रही थी। कमरे के भीतर जॉनी के चारों बच्चे 5 वर्षीय कालू, 6 वर्षीय गोलू और 8 वर्षीय निहारिका के अलावा चौथा बच्चा मौजूद था। कमरे में ही मोबाइल को चार्जिंग के लिए लगा रखा था।

इसी दौरान चार्जल में ब्लास्ट हुआ और मोबाइल भी फट गया। इसी दौरान कमरे में आग लग गई। पर्दों के जरिए फैली आग बेड पर पीछे गददो पर अपना कब्जा जमा कर बैठ गई। फोम के गद्दे ने आग को भयंकर रूप दे दिया। जिसके चलते जॉनी के बच्चे आगे की चपेट में आ गए। कमरे में लगी आग को देखकर दंपति ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते दोनों बुरी तरह से झुलस गए।

आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायरफाइटर ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर झुलसे परिवार के सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top