न्यूटिमा अस्पताल की मनमानी के खिलाफ DM दफ्तर पर MLA का आमरण अनशन

न्यूटिमा अस्पताल की मनमानी के खिलाफ DM दफ्तर पर MLA का आमरण अनशन

मेरठ। निजी अस्पतालों की मनमानी और अपने तथा समर्थकों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने डीएम ऑफिस पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज मेरठ डीएम के कार्यालय पर निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। डीएम कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन मरीजो के साथ अपनी मनमर्जी करा रहा है। बताया जाता है की न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती एक मरीज की परोकारी करने के पर उनके तथा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे के दर्ज होने से नाराज अतुल प्रधान ने डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

epmty
epmty
Top