मंत्री नंद गोपाल ने गरीब महिलाओं और बच्चों को दिया दीवाली का गिफ्ट

मंत्री नंद गोपाल ने गरीब महिलाओं और बच्चों को दिया दीवाली का गिफ्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता, मेयर प्रयागराज शहर ने दीपावली के पर्व पर गरीब महिलाओं और बच्चों को एक बड़े शोरूम में ले जाकर दिवाली का तोहफा दिया।

दरअसल मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' प्रयागराज जनपद की सियासत में ऐसे ही नहीं चमकते हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले की जनता के साथ सुख दुख में खड़े रहने वाले नंद गोपाल नंदी की कार्यशैली का ही नतीजा है कि वह प्रयागराज कि दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक है और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी भी प्रयागराज की मेयर है।


दरअसल मंत्री नंद गोपाल नंदी हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में दीपावली के पर्व पर मंत्री नंद गोपाल नंदी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की लगभग 600 गरीब महिलाओं और बच्चों को प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित स्थित शोरूम पर ले जाकर बच्चों को कपड़े ,जूते, चप्पल और खिलौने तथा गरीब महिलाओं को दीपावली के तोहफे के रुप में साड़ियां और दिवाली की मिठाईयां दी। शॉपिंग मॉल में जब बच्चे अंदर घुसे तो गरीब बच्चे इतनी बड़ी दुकान में खुद को खड़ा पाकर खुद को रोक नहीं सके और उन बच्चों ने अपनी अपनी पसंद की चीजें ढूंढने शुरू कर दी। इतने बड़े शोरूम में अपने लिए दीपावली के पर्व पर गिफ्ट मिलने पर महिलाओ और बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और उनकी पत्नी मेयर अभिलाषा गुप्ता ने शॉपिंग करवाने के बाद उन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। मंत्री नंद गोपाल नंदी किस कार्य की प्रयागराज में प्रशंसा हो रही है।

epmty
epmty
Top