मंत्री कपिल देव ने श्रम कार्यालय पर मारा छापा- भ्रष्टाचारियों की अटकी सांस - मचा हड़कंप

मंत्री कपिल देव ने श्रम कार्यालय पर मारा छापा- भ्रष्टाचारियों की अटकी सांस - मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा अनियमितताएं मिलने की शिकायत पर आज व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने श्रम कार्यालय पर छापा मारा। मंत्री को देखते ही विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फाईलों को खुद चैक किया। अनियमितताएं मिलने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने एडीएम को मौके पर बुलाया और आदेश दिये कि जिन अधिकारियों ने अनियमितता की है, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये।



व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को श्रम विभाग में अनियमितताएं होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज श्रम कार्यालय पर अचानक छापामार कार्रवाई की। मंत्री कपिल देव को श्रम कार्यालय में आया देकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मंत्री कपिल देव श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी के कार्यालय पर पहुंचे और उनसे गरीब परिवारों को मिलने वाले अनुदानों की फाईल देने को कहा। मंत्री कपिल देव ने उक्त फाईलों को स्वयं ही बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की सांसें अटकी रहीं। फाईलों का अवलोकन करने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को श्रम कार्यालय में ही बुलवा लिया। उन्होंने एडीएम को निर्देशित किया कि अनियमितता कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की तुरंत जांच की जाये। जांच में जो भी दोषी पाये जाते हैं, उनके खिलाफ अतिशीघ्र सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

epmty
epmty
Top