भारत विकास परिषद "नारायणी" शाखा की सदस्यों ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

भारत विकास परिषद नारायणी शाखा की सदस्यों ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की नवनिर्वाचित नारायणी शाखा ने हरियाली तीज महोत्सव को मेरठ रोड स्थित सॉलिटेयर इन होटल में बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें नारायणी शाखा की सभी महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाली तीज महोत्सव की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रवज्लन कर और वंदे मातरम के साथ की।


आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीता दुबलिश-महिला और बाल संस्कार तथा स्थापना दिवस, विशिष्ट अतिथि के रूप में अलका सिंह-पूर्व प्रांतीय महिला संयोजिका उपस्थित रही, जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की।


तीज महोत्सव में बहुत से रंगारंग कार्यक्रम, गेम्स, सरप्राइस क्वेश्चन तथा तीज क्वीन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई तथा कार्यक्रम के दौरान कृतिका गोयल को तीज क्वीन के रूप में चुना गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके जन्मदिवस के लिए चांदी के सिक्के उपहार स्वरूप भी दिये गए।


कार्यक्रम का सफल संचालन नारायणी शाखा अध्यक्ष कनिका अग्रवाल ने किया, इसी के चलते कार्यक्रम में शाखा सचिव अनु त्यागी, शाखा कोषाध्यक्ष सलोनी अग्रवाल और शाखा महिला संयोजिका अंजलि गोयल ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीता दुबलिश और विशिष्ट अतिथि अलका सिंह ने सभी महिलाओं को भारत विकास परिषद के संबंध में तथा उसमें किए जाने वाले सेवा कार्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव अनु त्यागी सभी सदस्यों व अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

Next Story
epmty
epmty
Top