महबूबा मुफ्ती को राजधानी दिल्ली में लिया हिरासत में

महबूबा मुफ्ती को राजधानी दिल्ली में लिया हिरासत में

नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महबूबा मुफ्ती कश्मीर में प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के लिए राजधानी पहुंची थी। दिल्ली पुलिस द्वारा इस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में कश्मीर में प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के लिए पहुंची पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की मुखिया एवं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री रही महबूबा मुफ्ती को उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महबूबा मुफ्ती ने रेलवे भवन से संसद तक मार्च निकालने की योजना भी बनाई थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने महबूबा मुफ्ती और कार्यकर्ताओं की पहले ही गिरफ्तारी कर उनके प्लान को फेल कर दिया। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि हम विपक्षी दलों एवं सत्तारूढ़ भाजपा को जम्मू-कश्मीर की जनता के दुखों के बारे में बताने आए हैं। अगर हम संसद नहीं जा सकते हैं तो मुझे आश्चर्य है कि हमें कहां जाना चाहिए।

epmty
epmty
Top