कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त की बैठक- बाहर कचहरी में जाम से पब्लिक हलकान

कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त की बैठक- बाहर कचहरी में जाम से पब्लिक हलकान

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित कचहरी एवं कलेक्ट्रेट कंपाउंड जाम से बुरी तरह कर्राह रहा है। भीतर कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त अफसरों संग बैठक कर रहे हैं। बाहर लगे जाम से पब्लिक बुरी तरह परेशान हो रही है।

मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट और कचहरी कंपाउंड जाम के हालातों से बुरी तरह जूझ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां अनेक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही कलेक्ट्रेट में सहारनपुर मंडल आयुक्त एम लोकेश अफसरों संग विभिन्न मामलों को लेकर बैठक कर रहे हैं। प्रकाश चौक से कचहरी और कलेक्ट्रेट में जाने वाले रास्ते पर वाहनों का इतनी बुरी तरह जाम लगा हुआ है कि पैदल चलने वाली पब्लिक बुरी तरह से हलकान हो रही है।


जाम में फंसने की वजह से कचहरी में वाद के सिलसिले में आए वादकारियों को अदालत तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वही अधिवक्ता एवं जजो की गाड़ियां भी इस जाम में फसी हुई है। ऐसे हालातों में व्यवस्था बनाने का जिम्मा थामने वाली पुलिस के हाथ पांव फूल पर दिखाई दे रहे हैं। समय-समय पर कचहरी में मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाने वाली पुलिस सवेरे से लगे इस जाम को खुलवाने में अभी तक नाकाम रही है।

epmty
epmty
Top