रामचरितमानस पर मौर्य के विवादित बोल- अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी बोले

रामचरितमानस पर मौर्य के विवादित बोल- अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी बोले

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हम सभी धर्मों का सम्मान और आदर करते हैं। सभी धर्मों के संतो, गुरुओ एवं आचार्यों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं, हम उन सभी को मानते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं।


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित दफ्तर पर 74 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किए गए समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि आजाद देश का सबसे बड़ा धर्म भारत का संविधान है।


बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान हमारे देश को दिया है तथा डॉ राम मनोहर लोहिया ने जो विचार और सिद्धांत देश को दिए हैं, उसी के ऊपर चलकर देश में विकास और खुशहाली आएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि एक उद्योगपति को सरकारी लोन देकर कहां से कहां पहुंचा दिया गया है। अब जब उसकी रिपोर्ट आई है तो उससे साबित हो रहा है कि उसका मामला अंदर से कितना खोखला हो चुका है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा इन्वेस्टर समिट के नाम पर झूठ फैला रही है। कोई इंवेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में नहीं आ रहा है। दुनिया भर में जब इन्वेस्टमेंट नहीं मिला। तब यह सरकार जिलों में सम्मेलन कर रही है। भाजपा सरकार ने विकास रोक दिया है।


epmty
epmty
Top