विवाहिता का शव मिला फांसी के फंदे से लटका- गांव में फैली सनसनी

विवाहिता का शव मिला फांसी के फंदे से लटका-  गांव में फैली सनसनी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से बरामद हुआ है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार लालगंज इलाके के सैमसी गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर से फांसी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि मृतका आरती (28) का पति पंजाब में एक भट्ठे पर काम करता है। आज सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में मृतका का शव उसके घर मे छत से फांसी के फंदे से झूल रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के एक कमरे की छत से गमछे से मृतका का शव लटका हुआ था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो तड़के सुबह या फिर देर रात यह घटना घटी होगी। मृतका के विवाह को करीब 7-8 वर्ष हुए है तथा उसके दो बच्चे है।

पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लगता है। हालांकि अभी तक कथित आत्महत्या के कारण स्पष्ट नही हुए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्ट होगा कि मामला वाकई आत्महत्या का है या नहीं।

epmty
epmty
Top