हाथी की वजह से माओवादी को मजबूर होकर करना पड़ा सरेंडर

हाथी की वजह से माओवादी को मजबूर होकर करना पड़ा सरेंडर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। हाथी की वजह से माओवादी को पुलिस के सामने आत्म समर्पण करने को मजबूर होना पड़ा है। सरेंडर करने वाले माओवादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल रविवार को केरल के कन्नूर जनपद में रहने वाले माओवादी सुरेश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। यह आत्मसमर्पण माओवादी को मजबूरी के चलते करना पड़ा है, क्योंकि जंगल में हाथी में माओवादी के ऊपर हमला बोल दिया था, जिससे वह घायल हो गया था।

हाथी ने सुरेश के ऊपर यह हमला उस समय किया जब चिकमंगलुरू का रहने वाला माओवादी जंगल से होकर गुजर रहा था। गंभीर रूप से घायल हुए माओवादी में जब इलाज के बगैर अपने जीवन पर संकट देखा तो उसने पुलिस के सामने सरेंडर करना ही मुनासिब समझा।

epmty
epmty
Top