भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत-दबे कई मजदूर, हुई मौत

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत-दबे कई मजदूर, हुई मौत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नोएडा। भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत के मलबे के नीचे आधा दर्जन मजदूर दब गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी बचे चार लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। उस समय तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में 4 मंजिला भवन के बेसमेंट के निर्माण का काम चल रहा था। ठेकेदार राजू की अगवाई में तकरीबन आधा दर्जन मजदूर काम करने में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारत आठ से 10 साल पुरानी है, जिसमें अलग-अलग कंपनियों के दफ्तर बने हुए हैं। रात के समय अचानक से निर्माणाधीन इमारत भरभराकर नीचे गिर गई, जिसके चलते वहां पर काम कर रहे तकरीबन आधा दर्जन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही फायर कर्मी संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में मौके पर पहुंचे और राहत शुरू करते हुए मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे मजदूरों को निकाला। जिनमें से दो मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद से इमारत का निर्माण करा रहा ठेकेदार फरार है। अभी तक दोनों मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।



epmty
epmty
Top