बड़ा हादसा - निजी यात्री बस पलटी, दर्जनों से अधिक यात्री हुए घायल

बड़ा हादसा - निजी यात्री बस पलटी, दर्जनों से अधिक यात्री हुए घायल

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात रीवा से नागपुर जा रही निजी यात्री बस कोलगवां थाना क्षेत्र के सतना-मैहर बाइपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top