UP TET पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

UP TET पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

मेरठ। यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस की छानबीन जारी है और आए दिन आरोपी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। इसी बीच पेपर लीक कराने के मामले में मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने शामली कोर्ट में सरेंडर किया है। निर्दोष चौधरी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। और यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी है।

आरोपी अलीगढ़ का रहने वाला है। और शामली की कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया है. जानकारी मिलते ही एसटीएफ टीम भी शामली कोर्ट में पहुंच गई,लेकिन तब तक आरोपी सरेंडर कर चुका था। मामले में खुलासे के बाद एसटीएससी निर्दोष चौधरी और विकास की तलाश में लगातार छानबीन कर रही थी,हालांकि मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है।

आरोपी ने कांधला निवासी विकास को 5 लाख रुपए में पेपर बेचा था। और पुलिस अब विकास की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।



epmty
epmty
Top