बर्नर ऑन करते ही LPG सिलेंडर में ब्लास्ट- महिला की मौत- पति गंभीर

बर्नर ऑन करते ही LPG सिलेंडर में ब्लास्ट- महिला की मौत- पति गंभीर

मंदसौर। चाय बनाते समय हुए एक बड़े हादसे में चूल्हे का बर्नर ऑन करते ही एलपीजी सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से काफी समय तक इलाके में अफरा तफरी मची रही है।

शुक्रवार को मंदसौर के संजीत नाका के पास स्थित राजीव कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय पुष्पा बाई ने रसोई घर में पहुंचकर चाय बनाने के लिए चूल्हे का बर्नर ऑन किया था। उसी समय जोरदार धमाका हुआ। एलपीजी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के बाद आग का गोला बना और उसकी चपेट में आकर पुष्पा बुरी तरह से झुलस गई।

धमाका होते ही पत्नी को बचाने दौड़ा 35 वर्षीय पति राजेश पोरवाल भी आग में झुलस कर घायल हो गया। धमाके की आवाज को सुनते ही मौके पर पहुंचे आसपास के लोग पति-पत्नी को उठाकर तुरंत जिला अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्पा को मृत घोषित कर दिया है।

अस्पताल में भर्ती राजेश की हालत अभी नाजुक होना बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top