इंस्टाग्राम की दोस्ती से प्यार- शादी बाद अब पड़ेगी कानून के डंडे की मार

इंस्टाग्राम की दोस्ती से प्यार- शादी बाद अब पड़ेगी कानून के डंडे की मार

रोहतक। सहारनपुर की रहने वाली लड़की से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद रोहतक के युवक को प्यार हो गया। दोनों शादी रचा कर अपने घर पहुंच गए। रिसेप्शन के दौरान लड़की के नाबालिग होने का मामला उजागर होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और मामला सहारनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दरअसल रोहतक के रहने वाले एक युवक का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

बाद में दोनों के बीच हुई दोस्ती की नौबत शादी तक पहुंच गई। 23 फरवरी को धूमधाम के साथ दोनों का विवाह संपन्न हो गया। ससुराल पहुंची दुल्हन के आने की खुशी में जब लड़के पक्ष की ओर से शुक्रवार को दोनों का रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया तो किसी ने लड़की के नाबालिग होने की जानकारी पुलिस को दे दी।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पता चला कि दोनों की शादी एक दिन पहले ही 23 फरवरी को हो चुकी है। शुक्रवार को घर पर शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा जब दुल्हन के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि उसकी उम्र अभी 16 साल और 4 महीने ही है।

शनिवार को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया है कि अब नाबालिक लड़की एवं अन्य लोगों से पूछताछ मैं सामने आया है कि लड़की की लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई, यहां तक कि लड़की ने अपने परिवार वालों पर शादी के लिए दबाव भी बनाया। रोहतक पुलिस ने जीरो एफ आई आर दर्ज करके सहारनपुर स्थित जिला पुलिस को भेज दी है। आगे की कार्यवाही यूपी पुलिस द्वारा की जाएगी।

epmty
epmty
Top